25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी मंत्री स्वाती सिंह के पति को लेकर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्मी अंदाज में कहीं यह बात, शोले का बोला डायलॉग

Up assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल लगातार जनता को लुभाने के लिए वादे कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने जनसभाएं कर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की है। इस दौरान हेमा मालिनी ने फिल्मी अंदाज में भारतीय जनता पार्टी के बलिया से उम्मीदवार दया शंकर सिंह के लिए वोट मांगे हैं।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 26, 2022

malini.jpg

Up assembly election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित कांग्रेस जनता व अन्य दल जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच पांचवें चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की एंट्री हो गई है। हेमा मालिनी ने बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी में मंत्री स्वाति सिंह के पति व भाजपा उम्मीदवार दया शंकर सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से वोट मांगे हैं। इस दौरान हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। ‌

बलिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंची हेमा मालिनी

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बलिया में ताबड़तोड़ तीन सभाएं कर योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं साथ ही हेमा मालिनी ने समाजवादी पार्टी में गुंडाराज का भी जिक्र किया। सभा को संबोधित करने के दौरान हेमा मालिनी बलिया को मुंबई बनाने का सपना भी जनता को दिखाया। इस दौरान हेमा मालिनी ने फिल्मी अंदाज में शोले का डायलॉग बोलकर लोगों को लुभाने की कोशिश की। ‌ फिल्मी अंदाज में हेमा मालिनी बलिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील की। ‌

ये भी पढ़ें: Bank holiday in March 2022: मार्च में बैंकों की है लंबी छुट्टी, समस्या से बचने के लिए पहले ही निपटा लें काम

विकास के लिए जरूरी है भाजपा

जनता को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। बारी अब बलिया की है इसके लिए जरूरी है कि बलिया में भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा में पहुंचे, तभी बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा। मतदान से पहले विपक्षी पार्टी तरह-तरह के प्रलोभन देगी लेकिन विकास के लिए भाजपा जरूरी है। सपा पर हमला बोलते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि अखिलेश राज में गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति और निवेशक साहस नहीं कर पाता था, लेकिन योगीराज में हालात बदले हैं। पिछले सात सालों में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

ये भी पढें: देखें राजा भैया का दहाड़ता हुआ वीडिया, आखिलेश को दिया करारा जवाब...