
UP Roadways
UPSRTC: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुसाफिरों के लिए नई सुविधाओं का ऐलान कर रहा है। 30 नवंबर से 30 नई यूरो-6 मानक वाली बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इनका उद्देश्य आगामी महाकुंभ मेले के लिए बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करना है। इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी.
इसके अलावा एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जा रहा है। यह ऐप ट्रेनों की तर्ज पर बसों की स्थिति और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएगा। साथ ही, निगम ने दुर्घटना में मृत्यु पर चालकों और परिचालकों के लिए ₹1 करोड़ की बीमा योजना भी शुरू की है। इस योजना के लिए इंडियन बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है
महाकुंभ के दौरान परिवहन की योजना
महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए, रोडवेज 700 अतिरिक्त बसों को शामिल करेगा। इन बसों में विशेष महाकुंभ लोगो भी लगाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और कुशल यात्रा सेवा प्रदान करना है.
बस ट्रैकिंग ऐप: यात्रियों को बस की सटीक लोकेशन और शेड्यूल की जानकारी मिलेगी।
यूरो-6 बसें: ये बसें पर्यावरण के अनुकूल और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
बीमा सुरक्षा: रोडवेज कर्मचारियों को सुरक्षा की नई स्तर प्रदान की गई है। यह पहल यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सेवा देने की दिशा में बड़ा कदम है।
Updated on:
29 Nov 2024 10:54 am
Published on:
29 Nov 2024 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
