
UP Weather: प्रदेश में अगले 1 घंटे के बाद 68 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश अगले 1 घंटे में शुरू हो जाएगी। इनके आसपास के जिलों में भी रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में आज धूल भरी आंधी की भी चेतावनी जारी किया है। आज प्रदेश में 40-70 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
आंचलिक मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार आज प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुल 68 जिलों में आज मानसून सक्रिय रहेगा। इन जिलों में अति भारी बारिश से लेकर रिमझिम बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, बिजली चमकने की संभावना है।
आज इन जिलों में होगी अति भारी बारिश
प्रदेश में आज 16 जिलों में Orange Alert जारी किया गया है। बस्ती, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बांदा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज और औरैया में आज मौसम विभाग के अनुसार अति भारी बारिश होने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज 50 से अधिक जिलों में बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, काशीराम नगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में 40- 70 Km/h की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी
आज प्रदेश में 40- 70 Km/h की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। कुल 40 जिलों में 1 घंटे के बाद तेज आंधी के साथ मेघ गर्जन होगा।
Published on:
03 Aug 2023 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
