
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक के ऋण को ब्याज मुक्त किया जाएगा। इसके अगला जरिए 10 साल में 10 लाख सूक्ष्म उद्यमियों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हम इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश के एमएसएमई प्रोडक्ट की शो केसिंग करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज 20 हजार करोड़ से अधिक के ऋण की सुविधा उद्यमियों को प्राप्त होने जा रही है। इसके साथ ही रैम्प योजना के तहत बंद हो रही इकाइयों के उत्थान का काम किया गया है। उन्होंने पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी व मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी व केवीआईबी के लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने डिफेंस उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है। डिफेंस कॉरिडोर में अब तक 24 हजार करोड़ के निवेश को हमने यहां लागू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। इसके जरिए हमें अपने प्रदेश के प्रोडक्ट को बेहतरीन मार्केटिंग का अवसर मिलता है।
Published on:
28 Jun 2024 05:24 pm
