10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल की होने जा रहीं मायावती की 10 बातें, शायद ही जानते होंगे आप!

जन्मदिन को लेकर अक्सर विवादों का सामना करने वाली उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगी

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Jan 15, 2016

लखनऊ.
जन्मदिन को लेकर अक्सर विवादों का सामना करने वाली उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगी। पार्टी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए जुटे हुए हैं। बसपा सुप्रीमो के 60वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...


1-
मायावती का पूरा नाम मायावती नैना कुमारी है। उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली के सरकारी अस्पताल श्रीमती सुचेता कृपलानी में हुआ था।


यह भी पढ़ें:
मायावती बोलीं, सपा से चुन-चुन कर बदला लूंगी


2-
मायावती के पिता प्रभु दास, दिल्ली में सरकारी कर्मचारी थे और दूरसंचार विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे।


3-
मायावती की माता रामरती पढ़ी-लिखी जरूर नहीं थीं, लेकिन समझदारी में किसी से कम भी नहीं थीं। दिल्ली जैसे शहर में वह अपने दम पर एक दूध की डेयरी चलाती थीं, जो परिवार को आर्थिक मदद देती थी।




4-
चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रहने के बावजूद, मायावती अपने परिवार के साथ नहीं रहती हैं। आज भी उनका परिवार दिल्ली में अलग रहता है जबकि बसपा सुप्रीमो के पास लखनऊ और दिल्ली में अपने बंगले हैं।




5-
हर चेतना संपन्न दलित की तरह मायावती में भी दलित आंदोलन की पहली समझ बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी और उनकी किताबें पढक़र ही आईं। इन किताबों से मायावती का पहला परिचय उनके पिता ने कराया था।


यह भी पढ़ें:
...तो क्या मुलायम सिंह ने तुड़वार्इ थी मायावती की मूर्ति


6-
साल 1984 में जब बसपा की स्थापना हुई तो मायावती कांशीराम की कोर टीम का हिस्सा बनीं।


7 -
मायावती ने अपना पहला लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कैराना लोकसभा सीट से लड़ा था।


8-

ये भी पढ़ें

image
3 जून 1995 को मायावती पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। इसी के साथ उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हुए। पहला उत्तर प्रदेश की सबसे युवा सीएम का और दूसरा देश की पहली महिला दलित मुख्यमंत्री का।


9-

संबंधित खबरें

मायावती ने एलएलबी और बीएड की पढ़ाई कर रखी है। इसके आलावा राजनीति में आने से पहले वे बतौर शिक्षक अपनी सेवा भी दे चुकी हैं।


10-
अपने 60वें जन्मदिन की वर्षगांठ के अवसर पर मायावती बसपा की किताब
‘ब्लू बुक’
का विमोचन करेंगी।

ये भी पढ़ें

image