7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला, गुरुवार तक तापमान 38 डिग्री पहुंचने का अनुमान, देखें मौसम

UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार, झांसी एक बार फिर सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले गुरुवार तक तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification

UP weather update मौसम विभाग के अनुसार झांसी का तापमान उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही बांदा का 35.6, आगरा का 35.4, हमीरपुर का 34.2 और उरई का 34 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, लखनऊ, हरदोई, मेरठ, फतेहगढ़, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, फुरसतगंज, चुर्क, प्रयागराज, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर और बस्ती का तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि बाराबंकी, मुजफ्फरपुर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच का तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। ‌

फतेहपुर का तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में फतेहपुर का तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर का 15.8 डिग्री, नजीबाबाद का 15 डिग्री, बहराइच और बुलंदशहर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त बनारस, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर, बरेली और मेरठ का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि अलीगढ़, हमीरपुर, बांदा और बाराबंकी का तापमान 20 से 22 डिग्री दर्ज किया गया। इटावा, उरई, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, चुर्क, आजमगढ़, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और मुजफ्फरनगर का तापमान 18 से 20 डिग्री दर्ज किया गया।

2025 में था 34 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 2012 में आज के दिन 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जबकि 2022 में 31 डिग्री, 2023 में 33 डिग्री, 2024 में 32 डिग्री और 2025 में 34 डिग्री दर्ज किया गया था। आज का तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है। ‌

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है।‌ रविवार का तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि सोमवार, मंगलवार और बुधवार का तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। गुरुवार का तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।‌ इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌