कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह मैदागिन पर चेकिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान वहां से गुजरने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जारी थी। इसी बीच विश्वेश्वरगंज से एक कार मैदागिन की तरफ आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने कार को रोका तो वाहन सवार ने बताया कि वह बिहार से आ रहे हैं और अङ्क्षतम संस्कार में भाग लेने के लिए जाना है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार लोगों की तलाशी ली तो एक युवक के पास से कट्टा व पांच कारतूस मिला है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिहार के बक्सर निवासी विनोद बताया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ में प्रबंधकों व सुरक्षाकर्मियों मेें भिडंत, महिला सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी