जमीन के बंटवारे को लेकर जून 2018 में सुनील की पट्टीदारों से हुई थी मारपीट, मुकदमे में था गवाह
जून 2018 में सुनील गिरी की अपने पट्टीदारों से जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया था। सुनील ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट में इस मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। सुनील की गवाही भी हो चुकी है। इसको लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश, जमीनी विवाद व अशानाई को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात को जानने में जुटी है कि आखिर सुनील घर से बाहर कैसे आया। किसी ने बुलाया था या खुद निकाला था। मृतक की पत्नी की चार माह पूर्व ही गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-बादलों की आवाजाही शुरू, इस दिन हो सकती है बारिश