गणित प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में पहले वे प्रश्न करें, जो आपको आते हों, क्योंकि जिन सवालों में आपको कांफिडेंस नहीं है, उन सवालों को करके आप नुकसान उठा सकते हैं। इसलिए पहले सवाल वही करें, जिनमें कांफिडेंट हो। उनका कहना है कि गणित से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप जितनी इसकी प्रैक्टिस करेंगे, उतने ही कांफिडेंट होते जाएंगे। फॉर्मूलों की कॉपी जरूर तैयार करें और इनका रिवीजन रोजाना करें तो आप बेहतर नंबर ला सकेंगे।