24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips For Plants: घर के मेन गेट पर लगाएं यह 6 पौधें, दूर होंगी नकारात्मकता

Vastu Tips For Plants अगर आप भी घर के मेन गेट पर इन 6 पौधेों को लगाएं, तो दूर होगी नकारात्मकता आइए जानते हैं..

2 min read
Google source verification
Vastu Tips For Plants

Vastu Tips For Plants

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पौधों को मुख्य द्वार पर लगाने से घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव आता है। तो आइए जानते हैं घर के मेन गेट पर किन पौधों को लगाना चाहिए। जिनसे नकारात्मकता दूर होगी।

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

भगवान ब्रह्मा ने मानव जाति के कल्याण के लिए वास्तु शास्त्र का निर्माण किया था। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर मनुष्य अपने जीवन में आ रही अनेक परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामान और पेड़ पौधों को व्यवस्थित करके सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ सकती है। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर यह 6 पौधें लगाने से नकारात्मकता दूर होंगी तो आइए जानते हैं।

1. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। तुलसी के पौधे से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। तुलसी को पूर्व या उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ेः अगर आप भी रात में छोड़ देते हैं झूठे बर्तन, तो हो सकता है आर्थिक नुकसान

2. मनी प्लांट (Money Plant)

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस पौधें को मेन गेट पर लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है और वास्तु दोषों को दूर करता है। ध्यान रखें कि इस पौधें को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

3. अशोक का पौधा (Ashoka Tree)

अशोक का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को रोकने और सकारात्मकता को बढ़ाने में मदद करता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में खुशहाली और शांति आती है। इसका छायादार स्वरूप घर की सजावट में भी विशेष आकर्षण जोड़ता है।

4. नीम का पेड़ (Neem Tree)

नीम का पेड़ स्वास्थ्यवर्धक और पवित्र होता है। इसे मुख्य द्वार के पास लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है। नीम के पत्तों की महक और इसके औषधीय गुण इसे अनूठा बनाते हैं।

5. बांस का पौधा (Bamboo Plant)

बांस के पौधे को वास्तु शास्त्र में समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे मुख्य द्वार पर रखने से सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ता है। बांस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मकता बनाए रखता है।

यह भी पढ़ेः अगर आप भी करते हैं दूसरों की चीजें इस्तेमाल, तो आ सकता है भारी संकट

6. केले का पेड़ (Banana Plant)

केला एक पवित्र पौधा माना जाता है और इसे धार्मिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है। मुख्य द्वार पर केले का पौधा लगाने से घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।