
Vastu Tips For kitchen
Vastu Tips For kitchen: वास्तु के अनुसार किचन में झूठे बर्तन रखना मुसीबतों को बुलावा देना है। कहा जाता है कि जिस घर में रात के समय झूठे बर्तन रखें जाते हैं उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। अगर आप भी रात में झूठे बर्तन रखते हैं, तो जान ले वास्तु के यह नियम..
वास्तु के अनुसार जो व्यक्ति रात को किचन में झूठे बर्तन छोड़ देता है, तो उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। यह दुर्भाग्य का कारण भी बनता है। इसके साथ ही जिस घर में ऐसा होता है, वहां परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति भी दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जाती है।
वास्तु के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद किचन को हमेशा साफ करके ही सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में रात को झूठे बर्तन छोड़ देते हैं, उस घर से लक्ष्मी जी रुठ जाती है। इसके साथ ही आर्थिक संकट भी बन जाता है।
1. शास्त्रों में किचन में जूठे बर्तन रखना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किचन में रात के समय झूठे बर्तन छोड़ देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में लक्ष्मी का कभी वास भी नहीं रहता है। कहा जाता है कि जिस घर में रात भर झूठे बर्तन पड़े रहते हैं। उस घर में दरिद्रता आ जाती है।
2. ऐसा कहा जाता है कि रात के वक्त किचन में झूठे बर्तन छोड़ने से घर के लोगों पर राहू-केतू का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही घर में पैसा भी टिक कर नहीं रहता है। रात में गैस चूल्हे को गंदा छोड़ना भी बहुत अशुभ माना जाता है। गंदा चूल्हा और रात के झूठे बर्तन से मां अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं और इसकी वजह से घर में रहने वालों की सेहत अक्सर खराब रहती है।
3. वास्तु के अनुसार रात को किचन को गंदा छोड़ने से व्यक्ति के ग्रह भी नाराज होंते है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में पर नकारात्मकता का प्रभाव भी पड़ता है।
4. वास्तु के अनुसार रात में झूठे बर्तन छोड़ने से परिवार के सदस्यों के बीच मन-मुटाव होता है। इसके साथ ही घर की आर्थिक-उन्नति भी रुक जाती है।
5. रात में बर्तन छोड़ने से घर की सुख-शांति पर भी बुरा असर पड़ता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े भी होंने लगते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Published on:
18 Nov 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allवास्तु टिप्स
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
