वाराणसी. जिले में रविवार को होने वाली लोक सेवा आयोग की लोअर सबार्डिनेट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा की सुचिता की दृष्टि से शहर को 35 सेक्टर में बांटा गया है। लगभग 47000 परीक्षार्थियों के लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय ने गुरुवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों संग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।