
varanasi corona
वाराणासी. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच रविवार को बनारस जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई। कोविड अस्पताल में भर्ती 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट एक साथ नेगेटिव आई। जिसके बाद इन सभी को अब अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है। सीएमओ वीबी सिंह ने बताया कि वाराणसी की रविवार को जिन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है उनमें तीन मरीज मदनपुरा, तीन मढौली, तीन रेवड़ीतालाब, एक मुकीम गंज, एक हरीतीरथ, एक महमूरगंज, एक चितईपुर, एक काशीपुरा और एक सप्तसागर का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में तबियत बिगड़ने के बाद इन सभी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अस्पताल में इलाज कराने के बाद इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ की मानें तो अभी तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनका भी स्वास्थ बेहतर हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाली तीन रिपोर्ट भी नेगेटिव आएंगी।
बतादें की शनिवार को भी जिले में कोरोना के चार पॉजीटिव मिलने के बाद यहां अब तक कोरोना के कुल 81 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 45 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 35 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published on:
10 May 2020 05:31 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
