2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काशी में हनुमान जयंती पर निकली झांकी, नरमुंड की माला पहने भक्तों ने किया नृत्य, 7 राज्यों से पहुंचे भक्त

काशी में हनुमान जयंती पर पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज शोभा यात्रा निकाली गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 30 हजार भक्त इस ध्वज यात्रा में शामिल हुए और यह यात्रा करीब 5 किलोमीटर लंबी थी...

2 min read
Google source verification

शोभा यात्रा में शामिल कलाकार

काशी में हनुमान जयंती पर पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज शोभा यात्रा निकाली गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 30 हजार भक्त इस ध्वज यात्रा में शामिल हुए और यह यात्रा करीब 5 किलोमीटर लंबी थी। इस दौरान भक्तों ने नरमुंड की माला पहनकर और डमरू की थाप पर जमकर नृत्य किया। ध्वज शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सात राज्यों से श्रद्धालु काशी पहुंचे थे।

बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं

लंका थाना क्षेत्र के नवादा स्थित श्री हनुमत सेवा समिति ने बताया कि इस साल 23वीं बार ऐसा हो रहा है कि समिति की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई है। इस शोभायात्रा में पूर्वांचल सहित सात राज्यों के श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं, जिनमें करीब 10 हजार महिलाएं इसके अलावा पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। इस शोभा यात्रा में नरमुंड की माला पहने हनुमान भक्त और शिव भक्तों ने जमकर नृत्य और तांडव किया।

बाल कलाकारों ने भी लिया हिस्सा

काशी में भिखारीपुर से शुरू हुई इस यात्रा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान भक्त हनुमान जी की वेशभूषा में भी नजर आए। वहीं, मिर्जापुर से भी भक्त चांदी की पालकी लेकर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा राजस्थान से भी कई श्रद्धालु और कलाकार शोभा यात्रा में पहुंचे। शोभा यात्रा में शामिल हुए बाल कलाकारों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभा यात्रा में एक 40 फीट का रथ भी शामिल किया गया था।

मंदिर में कीर्तन का दौरान जारी

वहीं, संकट मोचन मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में हनुमान जी का श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गई और दिनभर कीर्तन का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित हनुमान मंदिर में भी बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया और चांदी का मुकुट पहनाया गया।

संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वमभर नाथ मिश्रा ने बताया कि हनुमान जयंती को लेकर मंदिर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। हनुमान जयंती का उत्सव 11 अप्रैल तक चलेगा और मंदिर में तरह-तरह के आयोजन किए जाएंगे। यहां कई स्थानों से मंडली पहुंचती है और कीर्तन का दौर जारी रहता है।