3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि के जातक पर आज रहेगी भगवान गणेश की कृपा, बरसेगा अपार धन

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Google source verification
Daily Horoscopes

Daily Horoscopes

वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह हमें हमारे भविष्य में होने वाले कार्यों से अवगत कराता है। तो आइए जानते हैं इन 12 राशियों का आज का दिन कैसा बीतेगा।


मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। आज बिजनेस को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार से तालमेल बनाकर रखें आज किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आज कहीं काम से यात्रा पर जाना हो सकता है।


वृष राशि- इस राशि के जातक पर आज भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार के कारण आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। अगर आप किसी नौकरी में है तो आज आपके बॉस आपको ऑफिस की कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।


मिथुन राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको आर्थिक हानि हो सकती है। मानसिक रूप से शांति रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें।


कर्क राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मन में निराशा और असंतोष जैसे भाव रहेंगे। आज आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं। माता- पिता का सानिध्य आज आपको मिल सकता है।


सिंह राशि - आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आपको पारिवारिक समस्या हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय के स्त्रोत भी विकसित हो सकते हैं।


कन्या राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। आप बातचीत में संयम बनाए रखें। आपको संतान कष्ट भी होगा।


तुला राशि- इस राशि के जातक को आज का दिन परेशान कर सकता है। आपके स्वभाव में आज चिड़चि़ड़ापन रहेगा। आज आपको व्यक्तिगत परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। परिवार की कठिनाई आपको परेशान कर सकती है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


वृश्चिक राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


धनु राशि- आज आपका मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। आय में व्यवधआन आएंगे।


मकर राशि - आज आप किसी पर हद से ज्यादा क्रोधित हो सकते हैं। खान-पान में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आज मीठा का अधिक सेवन कर सकते है। आज पैसे को सोच समझकर खर्च करें, खर्चो में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप किसी पर अधिक क्रोधित हो सकते हैं। खुद पर संयम बनाए रखें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।


मीन राशि - इस राशि के जातक के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।