
Meeting
वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। सोमवार को एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर का निरीक्षण के बाद कमिश्ररी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में चले रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का वेरिफिकेशन कराया जाये।
यह भी पढ़े:-अब 20 फरवरी को होगी काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग पर सुनवाई
उन्होंने कहा कि रेड जोन व येलो जोन के सभी चेक प्वाइंट की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाये। पूरे परिसर की सीसीटीवी से निगहबानी की जाये। बैठक से पहले एडीजी सुरक्षा ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। गंगा घाट से लेकर मंदिर तक के रास्तों को देखा। निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के लोगों से भी वार्ता की। एडीजी सुरक्षा ने महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को कहा है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-बढ़ती गर्मी पर लगेगा ब्रेक, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, फिर चलेगी ठंडी हवा
प्रत्येक तीन माह में सुरक्षा व्यवस्था की होती है समीक्षा
काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा प्रति तीन माह में की जाती है। पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम को लेकर तेजी से काम चल रहा है। मंदिर परिसर के आस-पास के भवनों का अधिग्रहण करके उन्हें तोड़ा गया है जिससे पूरा परिसर काफी खुला हो गया है। ऐसे में पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान रखा जा रहा है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी ने मजदूर लगाये हैं जिनका अब वेरिफिकेशन किया जायेगा।
यह भी पढ़े:Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज
-
Published on:
17 Feb 2020 07:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
