1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या वाराणसी से तीसरी बार पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अजय राय ? जानें क्या दिया जवाब

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
ajay rai with pm modi

अजय राय और पीएम मोदी

गुरुवार 8 फरवरी को वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। 16 फरवरी को चंदौली के बाद वह वाराणसी पहुंचेंगे। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में वह दर्शन और पूजन करेंगे। राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश को तानाशाही, बेरोजगारी, महंगाई और जनता के खिलाफ हर नीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: आरएलडी के एनडीए शामिल होते ही राज्यसभा चुनाव में बिगड़ जाएगा सपा का खेल

सपा प्रमुख ने स्वीकार किया आमंत्रण
अजय राय ने आगे बताया “ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण पत्र सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश में वह कहीं से भी इस यात्रा में जुड़ सकते हैं। टिकट के खींचातानी को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी दलों को एक साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। आरएलडी - सपा और अन्य दलों के साथ हम लोकसभा चुनाव में एनडीए का मजबूती से मुकाबला करेंगे। इस बैठक में हम जल्द निर्णय लेंगे की यूपी में कौन कहां से लड़ रहा है।"

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर पेट्रोल बम से हमला, हल्द्वानी का खौफनाक वीडियो वायरल

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर शीर्ष नेतृत्व लेगा फैसला
प्रियंका गांधी और गांधी परिवार के सदस्यों के यूपी से चुनाव लड़ने को लेकर अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश उनका पारंपरिक सीट रहा है। प्रियंका गांधी प्रदेश में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हम इसकी पूरी तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में किया जाएगा। वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर अजय राय ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देगी तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के साथ जाना जयंत की मजबूरी, जानें क्यों? राहुल के यूपी में आने से पहले INDIA का साथ छोड़ सकते हैं छोटे चौधरी

सीएम योगी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी मथुरा वाले बयान को लेकर अजय राय ने कहा कि राज्य का सभी 80 जिला उनका है। सीएम को यहां की बेरोजगारी और मूलभूत समस्याओं को दूर करना चाहिए। लेकिन वह बयानवीर हैं। सीएम को इन कामों से कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के आवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, मालिनी अवस्थी और कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है भाजपा