
क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह को वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। पुलिस अब समर सिंह को लेकर वाराणसी रवाना होगी।
अब इसी बीच सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी समर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसपर यूजर अपनी राय दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि यह कातिल है, इसी की वजह से आज आकांक्षा इस दुनिया में नहीं है। असली वजह मौत की क्या है, यह पुलिस बताएगी लेकिन अभी तो जांच चल रही है। समर सिंह ने बीते यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए थीम सांग भी बनाया था।
आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर के आधार पर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 306 धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुई है। सीसीटीवी के आधार पर यूपी पुलिस आकांशा दुबे की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। होटल मैनेजर की मानें तो 25 मार्च की रात आकांक्षा दुबे रात करीब 8 बजे होटल से किसी पार्टी के लिए निकली और वापस करीब 2 बजे होटल पहुंची थीं।
Published on:
07 Apr 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
