
आकांक्षा की फाइल फोटो।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह और उसका सहयोगी संजय लापता है। दोनों की तलाश में पुलिस पटना से लेकर मुंबई तक छापेमारी कर रही है। दोनों के मोबाइल बंद हैं। वह अपने परिजनों व करीबियों के संपर्क में भी नहीं हैं।
मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे एसटीएफ वाराणसी की टीम ने समर के आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित घर पर दबिश दी थी। लेकिन समर के न मिलने पर परिजनों से पूछताछ कर टीम लौट गई थी।
भदोही में लटका मिला था आकांक्षा का शव
भदोही के बरदहां के छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च 2023 को सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। वाराणसी में मौत से कुछ देर पहले महमूरगंज इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में आकांक्षा दुबे बर्थडे पार्टी से लौटकर होटल पहुंची थीं। इस दौरान उसके साथ एक लड़का भी होटल आया था, जो उसे छोड़ने के लिए होटल तक पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में इस लड़के के वाराणसी के टिकरी इलाके के रहने का पता चला है।
लड़के का नाम संदीप सिंह बताया गया है। पुलिस पूछताछ में संदीप सिंह ने आकांक्षा और अपने बीच दोस्ती का संबंध बताया है। आकांक्षा द्वारा फोन किए जाने पर ही उसे छोड़े जाने की बात भी उसने कही है। फिलहाल, पुलिस संदीप सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
समर सिंह और उसके भाई पर आरोप
मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
1999 में हो चुकी है समर के पिता की हत्या
भोजपुरी गायक समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बे का रहने वाला है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता की 1999 में हत्या हो गई थी। समर का सबसे बड़ा भाई सुरजीत सिंह घर पर ही रह कर खेती बाड़ी करता है। दूसरे नंबर का भाई बसंत सिंह का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है।
वह भी कोई व्यवसाय करता है। सबसे छोटा समर सिंह भोजपुरी गायक है। वर्तमान में उसका घर से कोई खास लेना-देना नहीं है। चार-छह माह पर वह घंटा-दो घंटा के लिए ही घर आता है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कस्बे में हलचल जरूर देखने को मिल रही है।
Updated on:
30 Mar 2023 01:21 pm
Published on:
30 Mar 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
