Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इसी बीच आकांक्षा दुबे के फैंस उनकी सुपरहित म्यूजिक वीडियो शेयर कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजली दे रहे हैं।
जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। आकांक्षा दुबे की कथित खुदकुशी की खबर को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे का नाम ट्रेंड कर रहा है। उनके कई फैंस कथित खुदकुशी पर सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं, आकांक्षा दुबे के वीडियो को शेयर कर लोग श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
बता दें आकांक्षा का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ रिलीज हुआ था। रिलीज के थोड़े समय बाद ही आकांक्षा ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है।
आकांक्षा दुबे के गाने को सर्च कर रहे फैंस
आकांक्षा दुबे की निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो की चर्चा होने लगी है। फैंस उनकी उम्दा गानों को सर्च कर उन्हें याद कर रहे हैं।
आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुईं कलाकार थीं। वह दिखने में जितनी सुंदर थी, उतनी ही वह शानदार एक्टिंग करती थीं। आकांक्षा पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय, समर सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई बड़े कलाकारों के साथ भोजपुरी के गाने में काम कर चुकी हैं।
‘तू जवान हम लइका’ से की थी करियर की शुरुआत
राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से करियर की शुरुआत करने वाली आकांक्षा ‘बुलेट पे जीजा’ गाने से फेमस हुई थीं। इस गाने को विनय पांडे सानु और शिल्पी राज ने गाया था। गाने में आकांक्षा की एक्टिंग देख हर कोई उनका दीवाना बन गया था।
आकांक्षा दुबे की जोड़ी पवन और समर सिंह के साथ थी हिट
आकांक्षा दुबे की जोड़ी पवन और समर सिंह के साथ हिट हुई। दोनों अभिनेताओं के साथ आकांक्षा के कई वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। समर सिंह के साथ 'छगलवा बाजता राजा', 'टिकुलिया पे', 'नमरिया कमरिया मे खोस देब' और 'ककरी भइल बा कमरिया लपक के' आदि गानों में आकांक्षा दुबे ने डांस किया था। इन गानों ने जबरदस्त धमाल मचाया था।
कल्लू के साथ भी आकांक्षा दुबे की जोड़ी सफल रही
पवन सिंह के साथ 'ले जात बाड़ू देवघर', 'साटा के पैसा', 'पागल बना देले' और 'आरा कभी नहीं हारा' समेत दर्जनों गानों में आकांक्षा दुबे ने काम किया। पावन सिंह आकांक्षा की मेहनत को कई मौके पर सराहना कर चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू के साथ भी आकांक्षा दुबे की जोड़ी सफल रही। दोनों ने ‘मरद करिया बा’ समेत 10 से ज्यादा भोजपुरी गाने में साथ में काम किया।