
आकांक्षा दुबे के साथ गायक समर सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने भोजपुरी के फेसम गायक समर सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। वहीं वाराणसी पुलिस की कई टीमें और अपराध शाखा समर सिंह के संभावित ठिकानों उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में लगतार दबिश दे रही है। लेकिन गायक का पता नहीं चल पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समर सिंह और उसका भाई विदेश भागने की फिराक में है।
होटल का पहला CCTV वीडियो आया सामने
आपको बता दें कि शुक्रवार को आकांक्षा दुबे के मौत वाली रात का पहला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस किसी शख्स से साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शख्स के साथ सीढ़ियों पर चढ़ती दिखाई दे रही हैं।
मधु दुबे ने समर पर लगाए कई गंभीर आरोप
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह पर आकांक्षा से म्यूजिक एल्बम करवाकर पैसे न देने और किसी दूसरे के साथ काम न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पैसा मांगने पर मारने पीटने का भी आरोप लगाए हैं। साथ ही उसके भाई संजय सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
Published on:
31 Mar 2023 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
