
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ था। उसने अभिनेत्री आकांक्षा की मौत पर संवेदना व्यक्त की थी। लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।
मणिकर्णिका घाट पर हुई अंत्येष्टि
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सोमवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।
आकांक्षा की मौत के बाद किया था समर सिंह ने पोस्ट
वाराणसी के होटल में रविवार को आंकाक्षा का शव होटल के बंद कमरे में मिला था। एक पांव जमीन पर जबकि दूसरा बेड पर था। इस मामले में सोमवार को आंकाक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह और दो और लोगों के खिलाफ हत्या में उकसाने की FIR दर्ज कराई है।
मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह ने रिलेशनशिप में रहकर मेरी बेटी को धोखा दिया है। उसे टॉर्चर किया फिर मार डाला। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था निशब्द।
Published on:
28 Mar 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
