8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide : आज शाम 5 बजे खत्म हो जाएगी समर सिंह की रिमांड, वाराणसी पुलिस खंगालेगी बैंक डिटेल्स

Akanksha Dubey Suicide : समर सिंह के पास आकांक्षा दुबे के भी दो बैंक अकाउंट्स की डिटेल मिली है। पुलिस ने दोनों ही अकाउंट्स की बारीकी से जांच करवाएगी। वहीं आज रिमांड खत्म होने से पहले समर सिंह का मेडिकल करवाकर शाम 5 बजे उसे जिला जेल में दाखिल करेगी।

2 min read
Google source verification
Akanksha Dubey Suicide

Akanksha Dubey Suicide : आज शाम 5 बजे खत्म हो जाएगी समर सिंह की रिमांड, वाराणसी पुलिस खंगालेगी बैंक डिटेल्स

वाराणसी। भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर से पर्दा उठाने के लिए बीती 13 अप्रैल को वाराणसी पुलिस ने सिंगर समर सिंह की कस्टडी रिमांड ली थी। यह रिमांड सोमवार हम 5 बजे खत्म होगी। इसके पहले वाराणसी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। वहीं शनिवार को हुई पूछताछ में समर सिंह ने अपने और भाई संजय सिंह के कुल 8 खातों की जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस को आकांक्षा दुबे के भी 2 खातों की जानकारी मिली है। पुलिस रिमांड के अंतिम दिन इन सभी खातों की जांच कर सकती है।

चार दिन से चल रही पूछताछ

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अलावा करोड़ों रुपया हड़पने का भी आरोप लगाया था। ऐसे में गाजियाबाद से गिरफ्तार हुए समर सिंह पिछले 4 दिनों से पुलिस कस्टडी रिमांड में है। यहां पुलिस ने अभी तक समर सिंह और आकांक्षा दुबे के सम्बन्ध, पारिवारिक स्थिति, लेनदेन सहित 55 सवाल किए हैं। इन सवालों के जवाब में कई अहम सुराग पुलिस को लगे हैं। रिमांड के पांचवें और अंतिम दिन पुलिस अमर सिंह के बैंक डिटेल्स को खंगालेगी।

मेरा कोई हाथ नहीं

पुलिस सूत्रों के अनुसार समर सिंह हर बार यही कह रहा है कि उसका इस आत्महत्या से कोई लेनादेना नहीं है। मै बेकसूर हूं और मुझे फसाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार समर सिंह हाथ जोड़कर पुलिस के आगे इस बात को बार-बार दोहरा रहा है कि उसे परेशान किया जा रहा है जबकि मैंने कुछ नहीं किया है और आकांक्षा दुबे की मौत में कोई हाथ नहीं है।

समर सिंह के पास 8 खाते

समर सिंह ने पुलिस को रिमांड कस्टडी में पूछताछ के दौरान बताया है कि उसके और उसके भाई संजय सिंह के पास 8 खाते हैं। इसके आलावा उसके पास ही आकांक्षा दुबे के दो बैंक खातों की डिटेल भी मिली है। समर सिंह के लगभग 2 बैंक खातों की पूरी डिटेल पुलिस ने निकलवाई है, जबकि बाकी बैंक खातों की डिटेल भी जल्द निकलवा ली जाएगी, शनिवार होने की वजह से पुलिस को बैंक में थोड़ी दिक्कतें आई थी, जबकि दूसरे रविवार होने के कारण बैंकों से कोई डिटेल नहीं मिल पाई।

आरोपों की होगी सत्यता

मना जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा लगाए गए आरोप कि समर सिंह ने उसकी बेटी का एक भी भुगतान नहीं किया गया है कि जांच इन बैंक अकाउंट से चल जाएगी। मधु दुबे ने 5 करोड़ के हेरफेर का आरोप लगाया था। पुलिस समर सिंह के 8 बैंक खातों और आकांक्षा दो बैंक खातों की बारीकी से आज डिटेल निकालेगी।


26 मार्च को मिला था आकंक्षा का शव

भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च 2023 को सारनाथ के होटल सोमेंद्र में लटका हुआ मिला था। इसपर वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नाटकीय ढंग से वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मधु दुबे ने थाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए समर सिंह के हाथों बिकने की बात कही थी। फिलहाल समर सिंह की आज रिमांड खत्म होने वाली है जिसके बाद पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।