26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Suicide: कोई बैठकर फंदा कैसे लगा सकता है, क्या है कमरा नंबर 105 का सच?

Akanksha Dubey Suicide : सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आकांक्षा 22 मार्च से सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी हुई थी।

3 min read
Google source verification
Akanksha Dubey Suicide What is truth of room number 105

Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को कथित तौर पर सुसाइड की। सुसाइड से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जिसे देखने से समझ नहीं आ रहा की यह सुसाइड है या हत्या। आइए जानते हैं आकांक्षा दुबे की सुसाइड से जुड़ी बातें।

आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आकांक्षा 22 मार्च से सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी हुई थी। वो यहां अपनी फिल्म नायक की शूटिंग के लिए आई थीं।

फैंस से बात करते हुए खुश थीं आकांक्षा
आकांक्षा सोमेंद्र होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी हुई थीं। 22 से कल यानी 25 तारीख तक वो अपनी फिल्म शूटिंग में लगी हुई थीं। कल रात वो इंस्टाग्राम पर लाइव भी आई थीं। वो अपने फैंस से बात करते हुए खुश दिखाई दे रही थीं। लाइव में अभिनेत्री पवन सिंह के साथ गाना रिलीज होने की जानकारी भी दे रही थीं। लाइव के समय आकांक्षा सोमेंद्र होटल में ही मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : शाहजहां की बनवाई इस मस्जिद में 30 हजार लोग कर सकते हैं नमाज अदा, क्या आप कभी गए हैं यहां?

अगली सुबह यानी आज 7:45 AM पर उनका गाना आरा कभी हारा नहीं…रिलीज हुआ। रविवार सुबह 11 बजे जब फिल्म के क्रू मेंबर फिल्म शूटिंग पर चलने के लिए बुलाने गए तो आकांक्षा का शव लटका हुआ मिला।

बैगनी रंग की साड़ी से लटका हुआ मिला शव
क्रू मेंबर ने तुरंत इस बात की जानकारी होटल मैनेजर को दिया। इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को सुचना दी। वहीं, अगर आकांक्षा के शव की बात करें तो, एक्ट्रेस का शव बैगनी रंग की साड़ी से लटका हुआ मिला है। एक्ट्रेस के चेहरे पर कालापन और जीभ बाहर निकला हुआ दिख रहा है।

एक्ट्रेस की आत्महत्या पर उठा रहा है सवाल
आकांक्षा की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें उनके गले में बैगनी रंग की साड़ी गले में लिपटी है। लेकिन वह बेड पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनका एक पैर बेड पर और दूसरा जमीन पर दिखाई दे रहा है। जो एक्ट्रेस की आत्महत्या पर सवाल उठा रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका बोली- अगर इस जहर से भी बच जाओ तो लगा लेना फांसी गुडबाय, जानिए मामला

यह भी पढ़ें : ससुराल में जाकर पहले किया चाय नाश्त, फिर पत्नी को कमरे में ले जाकर दी दर्दनाक मौत

सोंचने वाली बात यह है कि कमरे की ऊंचाई 10 फुट है। सीलिंग के साथ 2 फुट का पंखा लटका हुआ है। बेड की ऊंचाई 2 फुट है। एक्ट्रेस आकांक्षा की लम्बाई 5.5 है।

बैठकर कैसे फांसी लगा सकती हैं आकांक्षा
अगर हम एक्ट्रेस की लम्बाई, फैन और बेड की ऊंचाई को जोड़ते हैं तो 9.5 फुट होता है। वहीं, अगर इसको कमरे की ऊंचाई 10 फुट से घटाते हैं तो आधा फुट शेष बचता है। फिर ऐसे में वो खड़े होकर या बैठकर कैसे फांसी लगा सकती हैं? सोशल मीडिया पर जो आकांक्षा के शव का फोटो वायरल हो रहा है, वो इस खबर में पब्लिश करने लायक नहीं है।