31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे को इतना मारा गया कि आंखें गई सूज, चेहरे पर काले निशान, देखें फोटो

आकांक्षा दुबे को इतना मारा और टार्चर किया गया है कि आंखें सूजी हुई दिख रही हैं। पूरा चेहरा काला पड़ा हुआ है। काले निशान से पूरा चेहरा बर्बाद है। वीडियो में आकांक्षा सिंह ने समर सिंह को मौत का जिम्मेदार बताया है।

2 min read
Google source verification
akanksha_duve_chot.jpg

आकांक्षा दुबे मौत मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिससे भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला गहराता जा रहा है। बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोते हुए समर सिंह का नाम ले रही थीं। अब आकांक्षा की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आकांक्षा की आंख पर चोट का निशान दिख रहा है वहीं पूरे चेहरे का हाल बिगड़ा दिख रहा है।

मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो।

इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ेंगी। मामले की जांच में जुटी सारनाथ पुलिस को भी पहला मजबूत साक्ष्य मिला है। हालांकि वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आकांक्षा के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या समर पर लगाए आकांक्षा की मां मधु दुबे के आरोप सही हैं ? क्या समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रोते-बिलखते कई सवाल पूछ रही हैं। वह कह रही थी कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है...? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में...। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है...। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है...।