इन अति साधारण उपायों में बादाम अति महत्वपूर्ण है। बादाम का अगर नियमित सेवन किया जाए तो उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों की मानें तो बादाम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इन गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। दरअसल बदाम में फाइबर, प्रोटीन, फैट, विटामिन ई, मेग्निशियम आदि पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से कैलोरी, कार्बोहाइड्रेड, जिंक और ओमेगा-3, फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में मिल जाता है।