बनारस में पर्यटन मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी ने पीएम मोदी की बात का हवाला देते हुए कहा कि अमर सिंह को पता है कि पर्दे के पीछे से किन नेताओं ने पूंजीपतियों से सहयोग लिया है। पीएम मोदी के इस बात के बोलने के बाद अमर सिंह मुस्कुरा दिये थे। सीएम योगी की मंत्री से साफ संकेत मिलता है कि अमर सिंह के पास ऐसे राज हैं जो विरोधी दल के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। मुलायम सिंह यादव के कभी बेहद खास रहे अमर सिंह खुद कई बार सार्वजनिक रुप से कह चुके हैं कि मेरा मुंह खुल जायेगा तो कई लोगों को परेशानी हो सकती है। यूपी चुनाव 2017 के पहले ही तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने सपा से अमर सिंह को साइड लाइन कर दिया था इसके बाद से अमर सिंह लगातार पीएम मोदी व अमित शाह का गुणगान करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद भी बीजेपी ने कभी अमर सिंह को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। समय में अब बदलाव की बयार बह रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को चुनाव हराने के लिए सारा विपक्ष एक होने जा रहा है। बीजेपी चाहती है कि विपक्ष एकजुट न हो। इसके चलते बीजेपी के लिए अमर सिंह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं जिसका इशारा भी हो चुका है।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने उठायी लाठी तो गिरते पड़ते भागे कांवरिया, वीडियो वायरल