23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: …तो ऐसी हो गई है सारस की हालत, आरिफ बोले- इसमें मेरा क्या कसूर

Arif and Saras Friendship: पिछले कुछ दिनों से आरिफ और सारस की दोस्ती की ही चर्चा हो रही है। आरिफ सारस को अपने साथ रखता था। आरिफ जहां जाते थे, सारस भी वहीं जाता था।

2 min read
Google source verification
Arif's friend Saras reached Kanpur Zoo very upset

अमेठी के आरिफ का दोस्त सारस अब कानपुर चिड़ियाघर में है। सारस को शनिवार दोपहर कानपुर जू लाया गया। वह यहां 15 दिन क्वारंटीन रहेगा। इसके बाद उसे बाड़े में छोड़ा जाएगा।

वहीं, आरिफ पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के तहत वन विभाग ने केस दर्ज कराया है। साथ ही आरिफ को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। यह नोटिस उप प्रभागीय वनाधिकारी गौरीगंज अमेठी की ओर से भेजा गया है।

FIR होने पर आरिफ का छलका दर्द
नोटिस मिलने के बाद आरिफ ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि हमने इंसानियत के नाते सारस की सेवा की। उसके पैर की चोट पर मरहम पट्टी की। उसको खाना खिलाया।सही होने के बाद वो अपने मन से हमारे पास रहने लगा। मैंने कभी उसको बांधा नहीं।

कहीं जाने से भी नहीं रोका। उसका जब मन होता था वो उड़ जाता था। फिर वापस हमारे पास आ जाता था। उसके बाद भी मुझे नोटिस दिया गया। इन सब में मेरा क्या कसूर है? वो मेरा दोस्त बन गया इसमें मेरी क्या गलती है?

कानपुर प्राणी उद्यान के अधिकारी ने बताया कि सारस को एकांत में रखा गया है। उसे खाने के लिए मछली दी गई थी, लेकिन रात तक उसने कुछ नहीं खाया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, सारस पक्षी अभी बेहद परेशान दिख रहा है। अभी तक की निगरानी में उसे बेहद गुमसुम पाया गया है।

आरिफ को ऐसे मिला था सारस
दरअसल, अमेठी के रहने वाले आरिफ को लगभग एक साल पहले घायल हालत में एक सारस मिला था। आरिफ ने सारस का इलाज किया और उसके साथ समय बिताने लगा। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।दोस्ती भी इतनी खास कि दोनों खाना साथ खाते, दोनों हर समय साथ रहते। कुछ ही दिनों में दोनों के दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। दोस्ती की मिसाल इससे समझ लीजिए कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरिफ से मिलने पहुंचे थे।