9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साईं पर संग्राम! बड़ा गणेश मंदिर से प्रतिमा हटाने के बाद बढ़ा विवाद, पुलिसिया एक्शन तेज

वाराणसी के लोहटिया के बड़ा गणेश मंदिर से साईं की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को मामला और गरम हो गया। इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रतिमा हटाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
varanasi news

बड़ा गणेश मंदिर से प्रतिमा हटाने के बाद बढ़ा विवाद

वाराणसी में साईं की मूर्ति हटाया जाना धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक सद्भावना के लिए एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है। साईं की प्रतिमा को हटाने पर उनमें आस्था रखने वाले लोग आहत हो रहे हैं।

साईं मंदिर के प्रबंधकों ने उठाई आवाज

मामले में साईं मंदिरों के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। वे काफी गंभीर होकर अपने धार्मिक विश्वासों की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने गुरुवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में हो रही थी खोजबीन, हत्यारोपी गजानन ने बाराबंकी में किया सरेंडर

अजय शर्मा ने बुधवार को बताया था कि अब तक लोहटिया के बड़ा गणेश मंदिर से 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटाया जा चुका है। बाकी 50 और मंदिरों से साईं बाबा की प्रतिमा हटाई जाएगी। अब साईं की प्रतिमा हटाये जाने के बाद साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी। इसी के बाद ये एक्शन लिया गया।

साई मंदिर के प्रबंधन का कामकाज देखने वाले अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि साईं की प्रतिमा के साथ इस तरह के कृत्य से वाराणसी के साथ-साथ देश का माहौल खराब हो सकता है।