
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वाराणसी/जौनपुर. शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई जिला कलेक्टर की संस्तुति पर की गई बताई जा रही है। दरअसल ये दोनों ही चिकित्सक काफी दिनों से बिना सूचना गैरहाजिर चलल रहे थे। पिछले सप्ताह कलेक्टर ने किया था अस्पताल का मुआयना
जिला कलेक्टर ने पिछले सप्ताह किया था अस्पताल का मुआयना
जिला कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा ने पिछले सप्ताह जिला अस्पताल का मुआयना किया था। उस दौरान अस्पताल के कई चिकित्सक गैरहाजिर मिले थे। चिकित्सकों की गैरहाजिरी के बाबत कलेक्टर ने पूछताछ की तो पता चला कि कुछ चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए हैं। इस पर कलेक्टर ने वीआईपी ड्यूटी में लगे चिकित्सकों की लिस्ट तलब की और उसी के आघार पर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी।
इमरजेंसी के डॉक्टर 2021 से ही बिना सूचना गैरहाजिर चल रहे
बताया गया कि जिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी चिकित्सक डॉ डीपी सिंह तो 2021 से ही गैरहाजिर चल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने विभाग को कोई सूचना तक नहीं दी है। इसके अलावा पैथॉलजी में तैनात डॉ कौशल सिंह भी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर भी लंबे अरसे से गैरहाजिर हैं।
सीएमएस ने भी भेजी थी रिपोर्ट
अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल शर्मा ने भी इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी। माना जा रहा है सीएमएस व कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर दोनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया है।
Published on:
29 Apr 2022 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
