यूपी में 73 सीट जीतने वाली बीजेपी के लिए यह प्रदर्शन दोहराना बेहद कठिन है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की के बल पर बीजेपी इतनी सीट नहीं जीत सकती है यह बात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह भी जानते हैं। बीजेपी को पास पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर व सांसदों द्वारा किये गये कार्य ही प्रमुख अस्त्र है। यूपी में तीन दर्जन से अधिक ऐसे सांसद है जो चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच अधिक नहीं गये हैं। इसके अतिरिक्त अधिक आयु वाले सांसदों को टिकट कटना भी तय है। सूत्रों की माने तो यूपी में बीजेपी के 30 से अधिक सांसदों को टिकट कटना लगभग तय है। बड़ा सवाल है कि बीजेपी इन सांसदों की जगह किसे टिकट देगी। बाहर से आये प्रत्याशी राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन का लोकसभा चुनाव 2019 में मुकाबला नहीं कर सकेंगे। ऐसे में बीजेपी ने ऐेसे नेताओं की सूची बनानी शुरू कर दी है जो वर्तमान में विधायक है और बिना पीएम मोदी की लहर में भी चुनाव जीतते आये हैं।
यह भी पढ़े:-बसपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ऐसे किया था सामना