2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर व फूलपुर में बीजेपी की हार पर प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडये का बयान, सपा-बसपा गठबंधन नहीं इस कारण हारी पार्टी

कहा गठबंधन नहीं कही चूक रहने के चलते मिली है हार, समीक्षा करके असली कारणों को किया जायेगा पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Mar 2018, 5:32 PM IST

BJP state President Dr mahendranath panday

BJP state President Dr mahendranath panday

वाराणसी. गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि कही चूक रह गयी है इसलिए हम लोगों को हार मिली है। सपा व बसपा के गठबंधन के चलते यह परिणाम नहीं आया है।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल के बड़े बाहुबली हरिशंवर तिवारी के हाता पर सीएम योगी ने पड़वाया था छापा, गोरखपुर चुनाव में दरक गया किला


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडये ने कहा कि सपा व बसपा का गठबंधन स्वाभाविक है। हम लोगों की तैयारियों में कही कमी रह गयी होगी। इसके चलते चुनाव परिणाम यह आया है। हम अब समीक्षा करायेंगे और उसके बाद हार के सही कारणों की जानकारी मिल पायेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जब मीडिया को अपना बयान दे रहे थे तब उनके चेहरे पर हार कर असर देखा जा सकता है। गोरखपुर व फूलपुर में चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही बीजेपी ने अपनी हार मान ली थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस हार से बेहद खफा है और चुनाव परिणाम आने से पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय को दिल्ली तलब कर लिया है। सूत्रों की माने तो पीएम नरेन्द्र मोदी भी बीजेपी की इस हार से नाराज हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-देश की सबसे बड़ी खबर, यूपी के सीएम व डिप्टी सीएम की सीट पर बीजेपी प्रत्याशियों की हार तय

सीएम योगी व डिप्टी सीएम हुए कमजोर, बीजेपी में होगा फेरबदल
उपचुनाव ने सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को उनकी ताकत दिखा दी है। पार्टी में दोनों ही नेताओं की ताकत कमजोर होना तय है। यूपी में सीएम योगी ने अपने पसंद के डीजीपी ओपी सिंह को नहीं बनाये जाने पर नाराज हो गयी थे और सीएम योगी के दबाव में आकर केन्द्र सरकार को ओपी सिंह को रिलीव करना पड़ा था। इसके अतिरिक्त ऐसे कई प्रकरण आये थे जब सीएम योगी ने बीजेपी से अपनी बात मनवायी थी लेकिन अब ऐसा होना आसान नहीं होगा। सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच मतभेद किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अब साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव २०१९ से पहले बीजेपी में बड़ा फेरबदल होगा।
यह भी पढ़े:निषाद पार्टी का बड़ा बयान, गोरखपुर में बीजेपी कर रही धांधली, सपा को मिली है 22 हजार से अधिक की लीड

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश