7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म प्रजापति की शूटिंग को काशी पहुचे बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म इंडस्ट्री के लिए काशी और यहां के गंगा घाट हमेशा से शूटिंग के लिए मुफीद माने जाते हैं। अनेक फिल्में काशी के घाट और काशी की गलियो में फिल्माए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को पहुंचे बनारस और अस्सी घाट पर प्रजापति फिल्म के लिए शॉट दिए। इस मौके पर स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी।

2 min read
Google source verification
फिल्म प्रजापति की शूटिंग को काशी के अस्सी घाट पहुंचे बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म प्रजापति की शूटिंग को काशी के अस्सी घाट पहुंचे बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती

वाराणसी. बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा अथवा दक्षिण भारतीय सिनेमा, फिल्म इंडस्ट्री को काशी और खास तौर पर गंगा घाटों का लोकेशन काफी मुफीद लगता है। काशी के घाटों पर कई फिल्मों का फिल्मांकन हो चुका है। इसी क्रम में शनिवार को बनारस में शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार, डिस्को डांसर के प्रमुख नायक मिथुन चक्रवर्ती। उन्होंने अस्सी घाट पर फिल्म प्रजापति के शॉट भी दिए।

ड्रेसअप ऐसा कि वास्तविक रूप में पुरोहित नजर आए मिथुन दा

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्म के निर्देशक अभिजीत के घाट पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रूप से हर-हर महादेव के जयघोष से उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मिथुन चक्रवर्ती ड्रेसअप होकर घाट पर पहुंचे। ऐसा ड्रेसअप कि वो वास्तिविक रूप में घाट पुरोहित नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां गंगा में डुबकी भी लगाईं और एक ही टेक में शॉट ओके हो गया। हालांकि शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती उमस भरी गर्मी से परेशान भी दिखे।

46 साल बाद मिथुन और ममता शंकर एक साथ

फिल्म निर्देशक अभिजीत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मिथुन दा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 'प्रजापति' एक फैमिली ड्रामा है, जिसकी शूटिंग 5 जुलाई को कोलकाता में शुरू हुई थी। वहां शूटिंग पूरी करने के बाद दूसरा शेड्यूल बनारस में आरंभ हुआ है। इस फिल्म में देव, मिथुन चक्रवर्ती, ममता शंकर, श्वेता भट्टाचार्य, अंबरीश भट्टाचार्य, खराज मुखर्जी और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि मृणाल सेन की फिल्म "मृगया" के 46 साल बाद मिथुन और ममता शंकर एक बार फिर इस फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे।