
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पदक विजेता बीएचयू के खिलाड़ी
वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीन पदक हासिल किए। इसमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के इस जानदार प्रदर्शन पर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
शुभम ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक
बेंगलुरु में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बीए प्रथम वर्ष के छात्र शुभम यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता के 70 किलो ग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद की तरफ से शुभम यादव को उनके इस बड़ी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवम उज्जवल भविष्य की कामना साथ में सहायक निदेशक डॉ हरिराम यादव एवं कुश्ती कोच को ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं दी गई।
रेबी ने स्टीपल चेज में हासिल किया रजत पदक
रेबी पाल ने महिला स्टीपल चेज़ इवेंट में रजत पदक हासिल किया। विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद ने रेबी पाल और डॉ खुर्शीद अहमद, सहायक निदेशक (एथलेटिक), को बधाई दी है।
कराटे टीम इवेंट में मिला गोल्ड मेडल
विश्वविद्यालय के बी.ए द्वितीय वर्ष के छात्र ध्रुव कुमार पांडेय, एमपीएड प्रथम वर्ष के छात्र प्रमोद कुमार कुशवाहा और लॉ प्रथम वर्ष के छात्र गौरांग तिवारी ने कराटे प्रतियोगिता काता टीम इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड ने दी शुभकामना
काशी हिंदू विश्वविद्यालय टीम के कंटिजेंट मैनेजर सहायक निदेशक डॉ राजीव कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय टीम मैनेजर सहायक निदेशक प्रमोद यादव है । काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शानदार परफॉर्मेंस के लिए उपाध्यक्ष प्रोफेसर डी सी राय और महासचिव प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह के साथ-साथ विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के सारे अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Published on:
02 May 2022 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
