
Modi
वाराणसी. भाजपा ने 2019 लोक सभा चुनाव के पहले बड़ा धमाका किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया है। BJP ज्वॉइन करने वाले उस नेता का नाम है विजय जायसवाल और उन्होंने 2014 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था।
विजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। बसपा छोड़कर भाजपा क्यों ज्वॉइन किया? इस सवाल के जवाब में विजय जायसवाल ने पत्रिका से कहा कि वो 2014 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव ज़रूर लड़े थे, लेकिन अब वह उनकी लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों व पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने से प्रभावित हैं।
इसे भी पढ़ें
इसे भी पढे
Published on:
14 Mar 2019 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
