26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli: विश्वकर्मा मूर्ती विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Chandauli: मुगलसराय के नईबस्ती रजवाहा में डूबे युवक का शव मंगलवार की सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। युवक विश्वकर्मा मूर्ती विसर्जन के दौरान डूब गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Chandauli Accident occurred during Vishwakarma idol immersion youth died due to drowning

विश्वकर्मा मूर्ती विसर्जन के दौरान एक युवक की डूब कर मौत हो गई।

Chandauli: 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर जिले में जगह-जगह भगवान् विश्वकर्मा की मूर्ती स्थापित कर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए थे। सोमवार की शाम सभी मूर्तियों का नईबस्ती रजवाहा में विसर्जन किया गया। इसी दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया की मूर्ती के साथ नाचते गाते रजवाहा पहुंचे एक युवक की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक एक शव ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद मंगलवार की सुबह मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विक्रम चालकों ने स्थापित की थी मूर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय स्टेशन) के सर्कुलेटिंग एरिया से चलने वाले विक्रम ऑटो के चालकों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ती स्थापित की थी। इस मूर्ती की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे के साथ नई बस्ती रजवाहा के लिए निकली थी। इसमें नाचते गाते चल रहे थे। नई बस्ती रजवाहा पहुँचने पर दो युवक मूर्ती लेकर रजवाहा में कूद गए।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर बसपा सुप्रीमों मायावती की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

डूबने से हुई मौत
इस दौरान दोनों डूबने लगे तो एक युवक को मौजूद लोहों ने बचा लिया पर नई बस्ती निवासी महेंद्र चौहान (35) डूब गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और देर रात तक स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। रजवाहा पर ही रात भर परिजन रोते-बिलखते बैठे रहे सुबह फिर तलाश हुई तो शव बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP News: महिला आरक्षण कानून बना तो कितनी बदलेगी यूपी की सियासत, जानें!

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग