UP News: महिला आरक्षण कानून बना तो यूपी बनेगा चेंजमेकर, जानें गणित
लखनऊPublished: Sep 19, 2023 03:44:42 pm
मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पेश किया है। ऐसे में अगर महिला आरक्षण कानून बनता है तो देश के साथ- साथ यूपी की सियासत पर भी फर्क पड़ेगा।


कानून बनने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी।
नए संसद भवन में मंगलवार को फिर से महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया है। यदि ये बिल लोकसभा से पास होता है, तो राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित हो जाएंगी। अब सवाल ये है कि इसका असर यूपी के सियासत पर कितना असर पड़ेगा।