
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां पर उऩ्होंने पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद वह वाराणसी के रवाना हो गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 'सुफलाम' के कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम योगी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत है] जो हर हाल में बंद होना चाहिए।”
“खुद के फायदे के लिए लोग पर्यावरण को बना रहे हैं जहरीला”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जलवायु परिवर्तन से हो रहे खतरे को देखते हुए अब समय की मांग है कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाए। यूपी में गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्राकृतिक परिषद का गठन किया गया है।”
उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा, '' खुद के विकास के लिए लोग पर्यावरण को जहरीला बनाते जा रहे हैं। जीवन का अस्तित्व पांच तत्वों क्षितिज, जल, पावक, गगन, समीर से ही है और इसे अब बचाने की जरूरत है।''
“2023 में भारत को जी-20 का करेगा नेतृत्व”
सीएम योगी ने कहा, “हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीर है। किसानों को योजनाओं के जरिए लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले एक साल एक दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक भारत को जी-20 का नेतृत्व करेगा। भारत जी-20 देशों का नेतृत्व करके दुनिया को नया मार्गदर्शन देगा। यह भारत के लिए गर्व की बात है, यह वर्ष हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।”
यह भी पढ़ें: लोकसभा और निकाय चुनाव में बीजपी को घेरने के लिए बीएसपी कर रही मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
इसी दौरान सीएम योगी ने संत रविदास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वाराणसी में टेंट सिटी का दौरा किया और रैनबसेरों में जरुरत मंद लोगों को कंबल बांटे।
Updated on:
09 Jan 2023 10:33 am
Published on:
09 Jan 2023 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
