30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा ने कोचिंग संचालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बनाया अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र की एक छात्रा ने अपने कोचिंग संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और अश्लील वीडियो बनाए गए...

less than 1 minute read
Google source verification
gorakhpur class 9th student raped victim says she had to sleep with four to five men day crime news up

छात्रा के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी।प्रतीकात्मक तस्वीर-पत्रिका

वाराणसी: लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र की एक छात्रा ने अपने कोचिंग संचालक के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक, आरोपी कोचिंग संचालक ने उसके साथ मारपीट की और उसके अश्लील वीडियो भी बनाए हैं। आरोपी अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद छात्रा परिजनों संग थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।

छात्रा के साथ की गई मारपीट

पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि वह पहड़िया में एक कोचिंग में क्लास करने जाती थी। वहां के संचालक अमित कुमार कोचिंग से छुट्टी होने के बाद अपने केबिन में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने बताया कि इस दौरान जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई और अश्लील वीडियो भी बना लिए गए। बदनामी से डर से छात्रा ने कोचिंग छोड़ दिया।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि कुछ दिन पूर्व कोचिंग संचालक अमित कुमार रास्ते में मिल गया और रोककर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके साथ ही आरोपी ने दोबारा कोचिंग ज्वाइन करने को कहा। छात्रा ने जब मना किया तो आरोपी कोचिंग संचालक बनाए गए उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया है कि कोचिंग संचालक ने कहा है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे और आरोपी अमित कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोचिंग और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मंगाई गई है। फिलहाल, आरोपी शिक्षक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।