31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी माहौल में राहुल व प्रियंका गांधी वाड्रा, संत रैदास दरबार में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं वाराणसी

संत रैदास जयंती के मौके पर जहां मंदिर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बाहर से आने वाली संगत लगभग पहुंच चुकी है। इस बीच यूपी और पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ होने के कारण देश के कई दिग्गज भी पहुंच रहे हैं। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आना तो तय था ही। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका भी पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी  बुधवार को आएंगे वाराणसी जाएंगे संत रैदास मंदिर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को आएंगे वाराणसी जाएंगे संत रैदास मंदिर

वाराणसी. संत रैदास जयंती समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित रैदास मंदिर की ओर से देश के दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आना पहले से ही तय था। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का प्रोग्राम भी तय हो गया है। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पहुंच रहे हैं।

विदित है कि इस समय यूपी और पंजाब दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। संत रैदास से पंजाब के रैदासिया समाज का करीब का रिश्ता है। पंजाब के जालंधर से संत निरंजन दास सोमवार की शाम ही करीब डेढ हजार रैदासिया समाज के लोगों संग बनारस आए हैं। मंदिर प्रशासन ने पहले ही प्रियंका गांधी को न्योता भेजा था। अब दोनों भाई बहन इस चुनावी महासमर के बाकी बचे चरण के मतदान के लिहाज से दोनों राज्यों के जातीय समीकरण साधने बुधवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं।

ये भी पढें- UP Assembly Elections 2022: आप ने चुनाव में झोंकी ताकत, 16 को संजय सिंह तो इस तारीख को काशी में अरविंद केजरीवाल भरेंगें हुंकार

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मीडिया को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार 16 फरवरी की सुबह 10:20 बजे बाबतपुर स्तिथ लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से दोनों भाई-बहन सीधे सीर गोवर्धनपुर जाएंगे और संत रविदास जयंती के मौके पर संत शिरोमणि के दरबार में मत्था टेकने के बाद जयंती समारोह में शरीक होंगे।

बता दें कि इससे पूर्व 2019 के आम चुनाव के वक्त भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रैदास जयंती पर सीरगोवर्धन पुर पहुंची थीं। उन्होंने संत शिरोमणि के दरबार में मत्था टेकने के बाद लंगर भी चखा था। उससे पहले एक बार बगैर चुनाव कार्यक्रम के राहुल गांधी भी संत रैदास के दरबार में जा चुके हैं।