2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

BJP विधायक बोले, मुसलमानों पर नहीं कर सकते विश्वास, मुस्लिम सैनिकों को भी नही छोड़ा

बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दिया मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान, कहा उनपर नहीं कर सकते विश्वास, मुुुस्लिम सैनिकों को भी नहीं छाेेड़ा।

Google source verification

 

बलिया से अमित कुमार…

बलिया. यूपी के बलिया जिले की बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि मुसलमानों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यहां तक कि उन्होंने सेना में भर्ती होने वाले मसुलमानों पर भी सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान परस्त हो जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि मदरसों में आतंकी तैयार होते हैं और इसकी जांच करायी जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रही मुख्यमंत्री योगी के शहर की गंदगी

 

बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बलिया में मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए मुसलमानों पर एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जो मुसलमान राष्ट्रभक्त हैं वो हमारे दोस्त हैं भाई हैं पर जो राष्ट्रद्रोही हैं वह कसाई हैं। उन्हें भारत की धरती पर रहने का अधिकार नहीं। सेना में भर्ती होने वाले मुसलमानों की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए। कहा कि जब सेना में भर्ती होने वाला नौजवान सैनिक नहीं पाकिस्तान परस्त हो जाता है तो ऐसे में मुसलमालों पर भरोसा कैसे किा जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें

बीजेपी विधायक ने 100 गरीब स्कूली बच्चों को हेलिकॉप्टर से कराई आसमान की सैर, ऐसे मनाया जन्मदिन

 

उन्होंने मदरसों को लेकर कहा कि वहां आतंकी तैयार किये जाते हैं। बोले, भले कुछ में न होते हों पर अधिकांश मदरसों में आतंकी तैयार किये जाते हैं। इसकी जांच की मांग उठायी। हालांकि यह भरोसा भी दिलाया कि यूपी में योगी और केन्द्र में मोदी ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रभक्त और ध्येयनिष्ठ हैं। इनके राज में सबकुछ ठीक हो जाएगा। बीजेपी को राष्ट्रभक्तों की टोली बताया। बोले कि हम राष्ट्रभक्त मुसलमानों का सम्मान करते हैं। डॉ. अब्दुल कलाम को सलाम हमने किया। उन्हें राष्ट्रपति और उनके नाम पर विश्वविद्यालय बीजेपी ने ही बनवाए।