
दुष्कर्म पीड़िता की सांकेतिक फोटो
crime news: यूपी के वाराणसी में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक किशोरी को यह कहकर युवक 8 वर्षों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किशोरी के कई न्यूड और फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2016 से लेकर 2024 तक दुष्कर्म करता रहा। प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।
crime news: वाराणसी जिले में किशोरी को ब्लैकमेल करके आठ साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि वर्ष 2016 में नव वर्ष की एक पार्टी में उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ। एक दिन उसने मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद अलग ले जाकर आरोप है कि बिना मर्जी के उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कई न्यूड फोटो और वीडियो बना लिया। इस दौरान वह 4 बार गर्भवती हुई तो एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात कराया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो कहता था कि जब तुम्हारी उम्र ज्यादा हो जाएगी। तो शादी कर लूंगा। झूठा आश्वासन देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच पड़ताल किया तो उसके फोन में कई अश्लील फोटो वीडियो भी मिले हैं। मीडिया को दिए गए बयान में मंडुवाडीह के थाना प्रभारी ने बताया कि गाजीपुर के रहने वाले आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद गहन पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Published on:
04 Nov 2024 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
