
rashifal
मेष राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा होगा। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि - इस राशि के जातक के लिए आज कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। विद्युत उपकरण खरीद सकते है। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।
कर्क राशि -इस राशि के जातक का आज ग्रह अनुकूल हैं, आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम-प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि - इस राशि के जातक आज आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा।
कन्या राशि - इस राशि के जातक के जीवन में आज कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।
तुला राशि -इस राशि के जातक के लिए आज जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातक आज चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें।
धनु राशि -इस राशि के जातक पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा, उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
मकर राशि - इस राशि के जातक के लिए आज पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा।
कुंभ राशि - इस राशि के जातक के लिए आज धन प्राप्ति के योग है। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। आकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा।
मीन राशि - इस राशि के जातक के लिए आज कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें। व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं।
Updated on:
09 Nov 2018 12:59 pm
Published on:
09 Nov 2018 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
