18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना लाइफ जैकेट गंगा में घूमीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता: सेल्फी लेने वालों ने भी तोड़े नियम, गाइडलाइंस की उड़ीं धज्जियां

Delhi chief minister rekha gupta: वाराणसी में बिना लाइट जैकेट के दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा नदी में नाव पर सवार होकर गंगा आरती का अवलोकन किया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है..
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार की दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद बनारस के बीजेपी के पदाधिकारी ने उनका स्वागत सत्कार किया। प्रोटोकॉल के मुताबिक वह दोपहर 2 बजे के आसपास मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पहुंची। इसके बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और दिल्ली वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, मिर्जापुर से लौटते समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी पहुंचीं, जहां से उन्होंने नमो घाट से नौका विहार भी किया।

बिना लाइफ जैकेट के गंगा नदी में घूमने का लगा आरोप

अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी और मिर्जापुर पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक तरफ विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था ठेका, तो वहीं दूसरी तरफ नमो घाट से नौका विहार भी किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को भी करीब से देखा।

हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस दौरे को लेकर चर्चाएं भी आम हैं। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में नौका विहार के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इसके साथ ही उनके साथ सेल्फी खिंचवाने और वीडियो बनवाने वाले लोगों ने भी लाइफ जैकेट का इस्तेमाल नहीं किया था, जबकि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने इसे गंगा नदी में नौका विहार के दौरान अनिवार्य किया है। गंगा नदी में बिना लाइफ जैकेट के चलने वाले नाव और सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कई बार चालान की कार्रवाई की है। इसके साथ ही कई नावों को भी सीज किया गया है।

एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी और मिर्जापुर पहुंची थीं दिल्ली सीएम

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मिर्जापुर जिलों में पहुंची थीं। इस दौरान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंची, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी खुशनसीबी है कि पूरे परिवार के साथ वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर रही हैं।

वहीं, अपने मिर्जापुर भ्रमण के बाद वह वाराणसी पहुंची, जहां से उन्होंने नमो घाट से नाव के जरिए गंगा विहार की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नमो घाट से नाव के ऊपर सवार होकर दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने पहुंची। वहीं, कई लोग उनसे सेल्फी खींचने के लिए नाव पर सवार दिखे। बताया जा रहा है कि इस दौरान ना तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाइफ जैकेट पहना था और ना ही उनके साथ सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों ने लाइव जैकेट का इस्तेमाल किया था।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग