6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
प्रोजेक्ट पर अखिलेश यादव का नाम देख कर नाराज हुए सीएम योगी के मंत्री, दिया यह बयान
Play video

प्रोजेक्ट पर अखिलेश यादव का नाम देख कर नाराज हुए सीएम योगी के मंत्री, दिया यह बयान

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया वरुणा कॉरीडोर का निरीक्षण, दिसम्बर तक काम पूरा करने का समय निर्धारित
Google source verification

वाराणसी. पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट पर उनका नाम देख कर सीएम योगी के मंत्री नाराज हुए। मंत्री ने कहा कि अभी योजना पूरा नहीं हुई है और पहले ही बोर्ड लगा दिया। मीडिया के चलते उन्होंने इस बात पर अधिक चर्चा नहीं की। कहा कि इस पर अब टिप्पणी नहीं करते हैं काम पर टिप्पणी करेंगे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, सैकड़ों सपा नेताओं ने ज्वाइन की शिवपाल यादव की पार्टी


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान वरुणा कॉरीडोर प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।
201करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर सपा सरकार में ही काम शुरू हुआ था। उस समय कहा जाता था कि पीएम नरेन्द्र मोदी की नमामि गंगे परियोजना को टक्कर देने के लिए ही अखिलेश यादव ने वरुणा नदी की सेहत सुधारने की जिम्मेदारी उठायी है, लेकिन यूपी चुनाव 2017 में सपा के हार जाने के कारण वरुणा कॉरीडोर प्रोजेक्ट लटक गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू कराया है लेकिन इसकी रफ्तार बहुत धीमी है जिसके चलते आज भी प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो पाया। रविवार को वरुणा कॉरीडोर का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे थे। कॉरीडोर को देखते हुए उनकी निगाह वहां पर लगे बोर्ड पर पड़ी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभी योजना पूरी नहीं हुई है और माननीय अखिलेश यादव के नाम का बोर्ड लग गया है। इस पर सारे लोग मुस्कुराने लगे। इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों से वरुणा कॉरीडोर प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर दिसम्बर तक पूरा कराने को कहा है नहीं तो अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़े:-लल्लन राय का बड़ा खुलासा, कहा शिवपाल यादव को मिल चुका है मुलायम का आशीर्वाद, सपा से बड़ी पार्टी बनायेंगे

सीएम योगी के मंत्री को निरीक्षण में नहीं दिखा वरुणा नदी पर किया हुआ अतिक्रमण
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने 29 सितम्बर को मीडिया से कहा था कि वरुणा कॉरीडोर में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जायेगा। इसके लिए डीएम व एसएसपी से वार्ता हो चुकी है। 30 सितम्बर को निरीक्षण के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह को वरुणा कॉरीडोर का अतिक्रमण नहीं दिखायी दिया। बीजेपी विधायक ही अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बीजेपी नहीं चाहती है कि लोगों का विरोध झेलना पड़े। इसके चलते बिना अतिक्रमण हटाये ही प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश जारी कर दिया गया।
यह भी पढ़े:-सिंचाई मंत्री की चेतावनी, दिसम्बर तक नहीं बना वरुणा कॉरीडोर तो नपेंगे अभियंता

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश