
Policeman
वाराणसी. चौकाघाट के पास शराब ठेके के सामने एक पुलिसकर्मी की हरकत ने विभाग को शर्मसार कर दिया है। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ठेके के सामने ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे होश में लाने के लिए पानी डाला। इसके बाद आटो रिक्शा में लाद कर पुलिसकर्मी को ले गये।
यह भी पढ़े:-युवती ने लगाया क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर रेप करने का आरोप, एसएसपी ने किया निलंबित
बनारस के तेज तर्रार एसएसपी एसएसपी प्रभाकर चौधरी लगातार अभियान चला कर पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने में जुटे हुए हैं। जबकि कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी है जिनकी हरकतों की वजह से विभाग बदनाम होता है। गुरूवार को कुछ ऐसा ही नजारा चौकाघाट के शराब ठेके के पास देखने को मिला। वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मी ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद वह नशे में धुत हो गया। नशे का असर इतना ज्यादा था कि पुलिसकर्मी बेसुध हो गया। शराब के ठेके के पास जमीन पर पुलिसकर्मी पड़ा हुआ था। दिन में ही शराब ठेके पास पुलिसकर्मी को पड़ा हुआ देख कर लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम के लोगों ने पहले पुलिसकर्मी को पानी डाल कर होश में लाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो आटो रिक्शा बुला कर उसे ले गये। पुलिसकर्मी किसी थाने में तैनात है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है लेकिन पुलिसकर्मी की हरकत दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़े:-ज्ञानवापी- विश्वनाथ मंदिर परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने पर 21 जनवरी को कोर्ट में होगी सुनवाई
Published on:
09 Jan 2020 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
