9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

” मंदिर है, मंदिर में #Me-Too की बात न पूछे”, काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ के स्टार कास्ट

बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ के स्टार कास्ट ने लिया आशिर्वाद  

less than 1 minute read
Google source verification
" मंदिर है, मंदिर में #Me-Too की बात न पूछे", काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ के स्टार कास्ट

" मंदिर है, मंदिर में #Me-Too की बात न पूछे", काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ के स्टार कास्ट

वाराणसी. बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शरमन जोशी सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ़ गंगा’ के प्रमोशन के लिए पूरी टीम के साथ वाराणसी पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन से पहले शरमन जोशी सह कलाकार ऐश्वर्या देवन, फिल्म के डाइरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर फिल्म की सफलता के लिए आशिर्वाद लिया।


वहीं फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ़ गंगा’ की स्टार कास्ट ने मंदिर में जाने से पूर्व मीडिया के सवालों के जवाब में हाल ही में बॉलीवुड में जन्मे विवाद ‘मी-टू’ के सावाल पर कहा " मंजिद है, मंदिर में मी-टू की बात न पूछे" इतना कहने के बाद टीम मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। इससे पहले शरमन जोशी ने फिल्म का ट्रेलर और फिल्म दर्शकों से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। गौरतलब है कि शरमन जोशी ने "मी-टू" के सवाल पर पूर्व में बयान देते हुए कहा था कि इस विषय पर कुछ बोलूंगा तो फिल्म रुक जाएगी।


वहीं दूसरीओर बाबा विश्व नाथ के दर्शन के पूर्व फिल्म के स्टार कास्ट ने काशी की गलियों में घूम कर खूब मस्ती की और वाराणसी के घाटों पर फोटो शूट कराया। बता दें कि ‘काशी इन सर्च ऑफ़ गंगा’ की शूटिंग पिछले साल से वाराणसी में चल रही थी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे काभी पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म आने वाली 26 अक्टूबर को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।