5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHU स्कूल बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरपर्सन भी CHS में लाटरी से दाखिला प्रक्रिया के विरोध में, VC को लिखा पत्र

BHU का अभिन्न अंग सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS) में लाटरी पद्धति से दाखेले के विरोध में अब माहौल बनने लगा है। इस कड़ी में BHU स्कूल बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरपर्सन प्रो हरिकेश सिंह ने रविवार को बीएचयू के कुलपति प्रो सुधीर जैन को पत्र भेजा है। उन्होंने बीएचयू वीसी से दाखिला प्रक्रिया की सत्यता की जांच कर हस्तक्षेप की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification
सेंट्रल हिंदू स्कूल

सेंट्रल हिंदू स्कूल

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का अभिन्न अंग सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS) में लाटरी पद्धति से दाखिले का विरोध अब तेज होता जा रहा है। इसमें अब बुद्धिजीवी भी शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में बीएचयू स्कूल बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरपर्सन प्रो हरिकेश सिंह ( पूर्व कुलपति, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा व बीएचयू शिक्षा संकाय के पूर्व डीन) प्रो हरिकेश सिंह ने बीएचयू के कुलपति प्रो सुधीर जैन को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रो जैन को सलाह दी है कि वो खुद अपने स्तर से इस प्रक्रिया की हकीकत का पता कर मामले में हस्तक्षेप करें ताकि मेधावी छात्र-छात्राओं का हित हो सके।

लाटरी प्रणाली से प्रवेश को मेधा के साथ अन्याय

प्रो सिंह ने अपने पत्र में प्रवेश परीक्षा के स्थान पर लाटरी प्रणाली से प्रवेश को घोर अन्याय और शैक्षिक मेधा के विपरीत बताया है। बता दें कि 2000-2002 तक बीएचयू स्कूल बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन रहते हुए प्रो सिंह ने स्कूल एंट्रेंस टेस्ट ( SET) को लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ये भी पढें- BHU का हिस्सा सेंट्रल हिंदू स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ा विवाद, छात्रों ने किया प्रदर्शन

पत्र का आशय किसी को लांक्षित करना नही

उन्होंने यह भी लिखा है कि इस पत्र का आशय किसी भी व्यक्ति को लांक्षित करना नही, अपितु एनी बेसेंट द्वारा स्थापित ख्यातिलब्ध विद्यालयों में एक व भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गरिमा को बचाएं और बढ़ाए रखा जाय।

एनएसयूआई जता चुका है विरोध

बता दें कि इस मुद्दे पर एनएसयूआई पहले ही विरोध जता चुका है। इस मसले पर छात्र-छात्राएं बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।