
राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि विश्वविद्यालय में जल्द भर लिए जायेंगे रिक्त पद
वाराणसी. राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की मूर्ति लगाने पर किसी तरह का निर्णय नहीं किया गया है। अयोध्या के विकास को लेकर ९ अक्टूबर को यूपी सरकार ने प्रस्ताव दिया है। केन्द्र सरकार भी अयोध्या के विकास के लिए १३० करोड़ रुपये दे रही है। बाहर से लोग अयोध्या आते हैं तो प्रभु श्रीराम की प्रतिमा को खोजते है इसलिए प्रतिमा कहा पर लगायी जाये इस पर चर्चा की जा रही है।
यह भी पढ़े:-प्रौद्योगिकी ने शिक्षा को समय व स्थान के बंधन से मुक्त कर दिया-पद्मविभूषण डा.के राधाकृष्णन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ३९ वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राज्यपाल राज नाइक ने मीडिया से बात की। मीडिया ने पूछा कि यूपी सरकार सरयू नदी में प्रभु श्री राम की प्रतिमा लगाने की तैयारी में है इस पर राम नाइक ने कहा कि रावण का वध करने के बाद जब प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंचे थे तो उस समय दीपावली मनायी गयी थी। उस समय दीपावली का क्या चित्र था उसी तरह के चित्र बनाने की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या संास्कृतिक दृष्टि से उपेक्षित रहा है। अयोध्या के विकास के लिए केन्द्र व राज्य सरकार मिल कर काम कर रही है।
यह भी पढ़े:-सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वीसी व शिक्षकों में नोकझोंक, आंदोलन जारी
महिला आरक्षण से अधिक छात्राओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत
दीक्षांत समारोह में ही राज्यपाल ने कहा था कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात हो रही है। मेरा मानना है कि महिलाओं को आरक्षण से अधिक प्रोत्साहन देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मेडल, डिग्री व शोध उपाधि पाने में छात्राओं ने छात्रों को हरा दिया है। छात्रों से अधिक छात्राओं की संख्या है। महिलाओं को अब फाइटर प्लेन उड़ाने का अधिकार मिल रहा है यही महिला सशक्तिकरण है।
यह भी पढ़े:-सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दो कुलसचिव ने किया कार्य, 8 को भी जारी रहेगा आंदोलन
संस्कृत विश्वविद्यालय की घटना पर राज्यभवन की नजर
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे आंदोलन पर राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि वहां की स्थिति उनकी नजर में है। परिसर के छात्र पहले भी आकर मुझसे मिल चुके है। अगर किसी को समस्या होती है तो उसका समाधान किया जाता है, लेकिन इस तरह से आंदोलन करने से समस्या खत्म नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्कृत विश्वविद्यालय की समस्या का समाधान हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-अपना दल व सुभासपा में कौन पड़ेगा बीजेपी पर भारी
विश्वविद्यालय के रिक्त पदों की होगी नियुक्ति
राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि विश्वविद्यालयों के खाली पदो को जल्द ही भर दिया जायेगा। इस संदर्भ में यूपी सरकार से भी वार्ता हो चुकी है। एक बार पद भर दिये जायेंगे तो अध्ययन व अध्यापन में होने वाली दिक्कत खत्म हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वीसी व शिक्षकों में नोकझोंक, आंदोलन जारी
Published on:
10 Oct 2017 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
