
वाराणसी में एक युवक ने सऊदी अरब नौकरी लगने के बाद पति को करूप बताकर घर से निकाल दिया। फोटो:AI
वाराणसी में पत्नी को रंग-रूप के आधार पर प्रताड़ित करने और सऊदी अरब में नौकरी लगने के बाद छोड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती रसूलपुर गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक, उसका विवाह 17 मई 2023 को जौनपुर के केराकत क्षेत्र के चौरा गांव निवासी शादाब अंसारी से हुआ था। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार और गृहस्थी का सामान दिया था।
कुछ महीने बाद शादाब को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई। नौकरी लगते ही ससुराल वालों का रवैया बदलने लगा। परिवार के लोगों ने शाइस्ता से चारपहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे बार-बार उसके रंग को लेकर ताने दिए गए और कुरूप कहकर अपमानित किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया।
मामले की शिकायत लेकर युवती ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली। उसने कहा, 'साहब! रंग-रूप को लेकर बार-बार ताने दिए गए। पति ने 'काली' और 'कुरूप' बताकर साथ रहने से मना कर दिया और घर से निकाल दिया। अब मैं बेसहारा हो गई हूं। मुझे न्याय चाहिए।” इस पर पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जांच के आधार पर बड़ागांव थाने में शाइस्ता के पति शादाब अंसारी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Updated on:
01 Jun 2025 09:18 am
Published on:
01 Jun 2025 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
